Wednesday, April 30, 2014

बाबा रामदेवजी  राष्ट्रवादी संन्यासी है। अपने देश और संस्कृति के प्रति उनका अगाध प्रेम है। वे देश को सांस्कृतिक और आर्थिक विश्वशक्ति बनाना चाहते हैं।
प्रशंसा की बात यह है कि इसके लिए रामदेव संविधान के तहत कार्य करने में यक़ीन रखते हैं। संविधान के प्रति उनकी ये आस्था और सम्मान सराहनीय है। रामदेव का संन्यास समाज से पलायन कर निजी मोक्ष के लिए नहीं है, बल्कि वे समाज में रहकर उसे सही दिशा देना चाहते हैं।सदियों पुराने योग के प्रचार-प्रसार में उनका प्रयास भी सराहनीय है। इसके पीछे उनका मक़सद धर्म से अधिक आम इंसान को शारीरिक और मानसिक से छुटकारा दिलाना है। इसी बात ने बड़ी संख्या में लोगों को उनकी ओर आकर्षित किया।योग को कंदराओं और आश्रमों से निकाल कर आम आदमी से जोड़ा है, इसका श्रेय उन्हें दिया ही जाना चाहिए। वह भी ऐसे मौके पर जब बहुराष्ट्रिये कंपनियों के बढ़ते शिकंजे के चलते महंगी हुई आधुनिक चिकित्सा गरीब लोगों से दूर होती जा रही है। ऐसे में बाबा ने मुफ़्त का योग देकर देश के करोड़ों लोगों का भला किया है। सबसे महत्त्वपूर्ण बात यह है कि जो काम तमाम सरकारी कोशिशें नहीं कर सकतीं, उस स्वास्थ्य चेतना का काम बाबा ने कर दिखाया।

1 comment: